पिथौरागढ़ में सम्मानित पद्मादत्त पंत और रमेश चंद्र पुनेड़ा। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
जिले के 61वें स्थापना दिवस पर विभिन्न जन संगठनों ने सराहनीय कार्य करने के लिए लेखक पद्मा दत्त पंत और वरिष्ठ व्यापारी रमेश चंद्र पुनेड़ा को शॉल उढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मनित किया।
सोमवार को नगर पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 24 फरवरी 1960 को जिले का गठन हुआ। जिला गठन के इतने वर्षों बाद भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम है। सुविधाओं के अभाव में लगातार पलायन हो रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि हमे मिलजुकर पिथौरागढ़ के बेहतर भविष्य के लिए काम करना होगा। अपनी सुंदरता के लिए विशेष पहचान रखने वाले पिथौरागढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाने के लिए उपलब्धि हासिल करने की दरकरार है। इस मौके पर लोक गायक कैलाश कुमार और कन्या जूनियर हाईस्कूल मंडप के बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर लेखक पद्मा दत्त पंत और वरिष्ठ व्यापारी रमेश चंद्र पुनेड़ा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मनित किया गया।