फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से सोरघाटी के लोग बेहाल

Sat, 29 Dec 2018 10:12 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के सिल्थाम के समीप लगा कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर की खुशहाली के लिए नया पालिका बोर्ड चुनने वाले 65 हजार आबादी वाले सोरघाटी (पिथौरागढ़) के लोग इन दिनों भयंकर गंदगी से जूझ रहे हैं। शहर से छह दिनों से कूड़ा नहीं उठा है। पूरे शहर में गंदगी पटी है। इतने दिन बाद भी कूड़ा निस्तारण के उपाय सामने नहीं आए हैं, जिससे शहर के लोगों में रोष है।

विज्ञापन


दस दिन पहले शहर के कूड़ा निस्तारण स्थल नैनीपातल में आग लग गई थी। आग से पूरे इलाके में धुंध और दुर्गंध फैल गई। आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड के साथ ही आईटीबीपी की मदद लेनी पड़ी। एक पोकलैंड मशीन लगाकर आग पर मलबा डाला गया। शुक्रवार को पालिका आग पर काबू पाने में सफल हुई। नैनीपातल में कूड़े में आग लगने की घटना ने इलाके के लोगों को एक बार फिर नैनीपातल में कूड़ा डालने के खिलाफ लामबंद कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने 24 दिसंबर से नैनीपातल में कूड़ा नहीं डालने दिया।

क्षेत्र के लोग कूड़े का ट्रीटमेंट प्लान लगाने के साथ ही सप्ताह में कुछ ही दिन नैनीपातल में कूड़ा डालने की मांग पर अड़े हैं। इलाके के लोग कई सालों से नैनीपातल में कूड़ा न डालने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध के चलते नैनीपातल में कूड़ा नहीं डल रहा है, जिस कारण पूरे शहर में गंदगी पसर गई है। कूड़ेदानों के आसपास भारी मात्रा में कूड़ा डंप है। कूड़ा सड़क पर फैल रहा है।
विज्ञापन


गंदगी को लेकर लुंठ्यूड़ा मोहल्ले में प्रदर्शन
पिथौरागढ़। शहर के गली, मोहल्लों में तक गंदगी फैली है। इससे गुस्साए लुंठ्यूड़ा मोहल्ले की महिलाओं और लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कहा कि मोहल्ले से कूड़ा नहीं उठ रहा है। प्रदर्शन में शामिल जाकिर खान, बसंती देवी, जहारा, मुस्कान, हर्षित जोशी ने कहा कि गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। इन लोगों ने मोहल्ले से कूड़ा जल्द उठाने के साथ ही कीटनाशक छिड़कने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें