फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतकोट बैरियर पर चेकिंग के बाद ही जा सकेंगे गोरीपार

विज्ञापन
गांव की सरहद पर पहरेदारी करते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कोरोना के खतरे को देखते हुए मुनस्यारी तहसील के बसंतकोट में बैरियर लगा दिया गया है। अब बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोग बिना अनुमति के गांव में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पूछताछ और वाहनों की चेकिंग के बाद ही आगे जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

मदकोट पुलिस चौकी इंचार्ज विशन लाल ने बैरिकेडिंग का उद्घाटन किया। बसंतकोट गांव तहसील मुख्यालय से 32 किमी की दूरी पर स्थित गोरीपार क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर बसा है। मुनस्यारी और मदकोट मार्ग से आने वाले वाहन इसी गांव से गोरीपार क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
बाहरी क्षेत्रों से कोई भी व्यक्ति गोरीपार क्षेत्र में न आए इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने बसंतकोट में बैरियर लगा दिया है। इस बैरियर पर बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के साथ ही राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है, जिसकी देखरेख बसंतकोट गांव निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन उमेद सिंह पालीवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोरीपार क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह बोथ्याल ने बताया कि इस समय कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा बना हुआ है। गोरीपार क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने के लिए यह अच्छी पहल है। उन्होंने ग्राम प्रधान गणेश कुमार, उमेद खड़ायत आदि लोगों के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें