फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल-सातसिलिंग सड़क पर उठ रही धूल से खतरा

Fri, 27 Dec 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल-सातसिलिंग सड़क पर नागनीमल की पहाड़ी के पास सोलिंग न होने से दिक्कत बढ़ गई है। सड़क पर बिछी मिट्टी से धूल का गुबार उठ रहा है। इससे दुर्घटना का खतरा है। सड़क सुधारीकरण न होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नागनीमल की पहाड़ी दरकने से बीते सितंबर महीने में सड़क का 150 हिस्सा रामगंगा नदी में समा गया था। लोनिवि ने यहां पहाड़ी काटकर नई सड़क का निर्माण किया इस पर अब तक सोलिंग नहीं हो सकी है।
सड़क पर बिछी मिट्टी से वाहनों की आवाजाही के समय धूल का गुबार उठ रहा है इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मिट्टी में आए दिन दोपहिया वाहन रपटकर चालक चोटिल हो रहे हैं। लोनिवि ने सड़क सुधारीकरण के दावे तो किए लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

व्यापारी रघुनाथ सिंह अल्मिया सहित अन्य लोगों ने जल्द सड़क पर सोलिंग करने की मांग की है। लोनिवि के अवर अभियंता मुकेश जुकरिया ने कहा कि सड़क पर जल्द सोलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें