फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ऊंची चोटियों पर हिमपात, ठिठुरन बढ़ी

Fri, 27 Dec 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शुक्रवार को जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। दिन भर बादल छाए रहने से शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के बादल थे। दोपहर एक बजे तक धूप खिली रही। इसके बाद आसमान बादलों से ढक गया। तापमान में गिरावट आने से मुनस्यारी की पंचाचूली, राजरंभा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। इसके अलावा धारचूला और दारमा घाटी के भी ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्का हिमपात हुआ। ऊंची चोटियों पर हुए हिमपात से शाम के समय पूरे जिले में ठिठुरन बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव या हीटर का सहारा लेना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें