गंगोलीहाट में उच्च शिक्षा निदेशक का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में बीए प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाने की मांग के लिए सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा निदेशक का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मांग के समर्थन में नारेबाजी भी की।
छात्र नेताओं ने कहा कि बीए प्रथम वर्ष की 187 सीटें भर चुकी हैं लेकिन अभी भी 100 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की लापरवाही से गरीब और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो कॉलेज में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
नगर मंत्री गौरव बोरा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में छात्र संघ कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, कॉलेज मंत्री सलोनी, दिव्या बोरा, सोनी बिष्ट पंकज, गौरव पंत आदि छात्र-छात्रा शामिल रहे। संवाद