फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 17 घंटे बंद रही चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क

Thu, 19 Jun 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से बचने के दौरान खार्ई में गिरने से घायल व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेतुलधार के पास मलबा आने से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क 17 घंटे बंद रही। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर आदि कैलाश यात्री और स्थानीय ग्रामीण फंसे रहे।
विज्ञापन

बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान लगभग आठ बजे तवाघाट से पहले चेतुलधार के समीप भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। इसके चलते दोनों ओर वाहन फंस गए। कुछ यात्री और स्थानीय लोग चट्टानों के ऊपर से दूसरी ओर जाने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुए।
सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद बीआरओ की 65 आरसीसी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सड़क निर्माण कंपनी हिलवेज की जेसीबी मशीनों की मदद से छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार को लगभग दोपहर एक बजे सड़क यातायात के लिए खोल दी।
विज्ञापन

सड़क खुलने के बाद दारमा, चौदास और व्यास घाटी के 200 स्थानीय ग्रामीण और आदि कैलाश यात्री रवाना हो सके। इससे पहले मलघाट में मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। बारिश से मलबा आने के कारण बार-बार सड़क बंद होने से आदि कैलाश यात्री और स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें