फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमा पर तैनात एसएसबी जवान की खाई में गिरने से मौत

Thu, 19 Jun 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
​शिवपाल सिंह, मृतक एसएसबी जवान।
विज्ञापन
झूलाघाट/पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल 55वीं बटालियन की ए कंपनी जमतड़ी में तैनात सिपाही की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिपाही का पार्थिव शरीर एसएसबी के वाहन से छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसबी की ए कंपनी जमतड़ी के असिस्टेंट कमांडेंट शिव जी लाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलीबन, जिला बिलासपुर निवासी 30 वर्षीय शिवपाल सिंह पुत्र इंदरजीत एसएसबी की जमतड़ी चौकी में तैनात थे। बृहस्पतिवार सुबह रौल कॉल के दौरान जब वह उपस्थित नहीं हुए तो उनकी खोजबीन की गई। इस दौरान उनका शव कंपनी के पीछे बने शौचालय से लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में पड़ा नजर आया। 55वीं बटालियन के कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है।
मोबाइल पर सिग्नल ढूंढ़ने के दौरान खाई में गिरने का अंदेशा
झूलाघाट। एसएसबी जवान शिवपाल सिंह के मोबाइल पर बात करने के लिए सिग्नल ढूंढ़ने के दौरान खाई में गिरने का अंदेशा जताया जा रहा है। नेपाल सीमा से लगे जमतड़ी क्षेत्र में एकमात्र दूरसंचार का माध्यम जीओ कंपनी का मोबाइल टावर है। इसके भी सिग्नल ठीक से नहीं आते हैं। जवानों को परिजनों या किसी अन्य से बात करने के लिए कैंप से बाहर निकलकर सिग्नल ढूंढ़ने होते हैं। माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह भी रात में मोबाइल से बात करने के लिए बाहर आए और सिग्नल ढूंढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए होंगे। घटना की किसी को जानकारी नहीं होने के कारण रात भर शव खाई में पड़ा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें