फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 18 May 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पंपिंग योजना में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद पिथौरागढ़ नगरवासियों को जरूरत का पानी नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं होता है तो कांग्रेस डबल इंजन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में मोस्टामानू पहुंचे। इसके बाद आंवलाघाट पेयजल योजना के टैंक पर जाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि करोड़ों की योजना बनाने के बाद भी लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। आंवलाघाट और घाट दो बड़ी पंपिंग योजनाओं के बावजूद लोग अन्य स्रोतों से पानी जुटाने के लिए मजबूर हैं। नगर के 40 वार्डों की जनता के साथ ही होटल व्यवसायी भी परेशान हैं। पिथौरागढ़ में इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। यदि जरूरत का पानी नहीं मिला तो पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होगा।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, दीपक लुंठी, पार्षद पवन पाटनी, राहुल लुंठी, निशांत उप्रेती, भुवन जोशी, महेश टम्टा, सुभाष पांडे, अनिल मेहरा, पूर्व निदेशक होशियार सिंह लुंठी, शंकर लाल, नैन सिंह बोरा, नवीन कापड़ी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, खीमराज जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें