फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुवानी-चिटगलगांव सड़क बदहाल

Wed, 05 Feb 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी-चिटगलगांव सड़क की बदहाली से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द सड़क सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुवानी घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि के ईई को पत्र भेजते हुए कहा कि लंबे समय से मुवानी-चिटगलगांव सड़क बदहाल है। सड़क पर कॉजवे क्षतिग्रस्त होने से यहां गड्ढा बन गया है जो दुर्घटना का कारण बन सकता है। सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से खतरा है।
हर रोज गोाबराड़ी, धुमरौली, तड़खेत, काफल के ग्रामीण इस सड़क पर खतरे के बीच आवाजाही कर रहे हैं। कई बार लोनिवि से कॉजवे को ठीक कर सड़क सुधारीकरण की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें