फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आठ साल बाद भी रामगंगा नदी में नहीं बन सका पुल

Wed, 05 Feb 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। चौंसाला-नौलड़ा सड़क पर बन रहा लोहे का पुल विकास के सभी दावों को हवाई साबित कर रहा है। सड़क पर रामगंगा नदी में आठ साल बाद भी पुल नहीं बन सका है। इससे क्षेत्र के लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुंगराऊ और तल्ला जोहार के 15 से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए बनी चौंसाला-नौलड़ा सड़क पर रामगंगा नदी पर वर्ष 2016 में लोहे के पुल का निर्माण शुरू हुआ था। पीएमजीएसवाई अब तक सिर्फ पुल की नींव ही डाल सका है। विभाग की इस लेटलतीफी के चलते क्षेत्र की तीन हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
लोगों को थल मुख्य बाजार पहुंचने के लिए लेजम सड़क से आवाजाही करनी पड़ रही है। लोग वाहनों में अतिरिक्त किराया देकर 25 किमी का अधिक फेरा लगा रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गांवों के विकास के लिए इन्हें सड़क से जोड़ने के दावे किए जा रहे हैं। सड़क बनने से लाभ मिलने की उम्मीद थी लेकिन पुल न बनने से उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें