फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहीं हैं गर्भवतियां

Sat, 12 Oct 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे तो खूब हो रहे हैं लेकिन यहां गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड के लिए एक भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के त्यागपत्र देने से गर्भवतियों की दिक्कत बढ़ गई है और वे अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहीं हैं। जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव होने से उनके लिए यहां भी अल्ट्रासाउंड कराना मुश्किल हो रहा है और वे निशुल्क जांच के लिए निजी लैब में धन खर्च करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीते एक अक्तूबर को महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट ने निजी कारणों के चलते त्यागपत्र दे दिया था। रेडियोलॉजिस्ट न होने से यहां तक से अल्ट्रासाउंड ठप हैं। जिले के किसी भी सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट न होने से हर रोज दूर-दराज से 40 से अधिक गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए महिला अस्पताल पहुंच रही हैं। रेडियोलॉजिस्ट कक्ष में ताले लटकने से उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों का खासा दबाव है। यहां तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के लिए मरीजों के साथ ही गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करना चुनौती बना है। ऐसे में यहां पहुंची कई गर्भवतियां निराश होकर घर लौटने के लिए मजबूर हैं तो कई गर्भवतियों को निजी केंद्रों में ऊंची फीस देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। संवाद
बुधवार और शुक्रवार होगा महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवतियों की दिक्कत को देखते हुए बुधवार और शुक्रवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने का निर्णय लिया है। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड करेंगे। सिर्फ दो दिन गर्भवतियों के महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होंगे और उन्हें अन्य दिन निजी केंद्रों के चक्कर काटने होंगे। यदि दो दिन रेडियोलॉजिस्ट महिला अस्पताल पहुंचे तो जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

निश्चित तौर पर महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के त्यागपत्र देने से दिक्कत बढ़ गई है। सप्ताह में दो दिन जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट महिला अस्पताल भेजे जाएंगे। हर गर्भवती की जांच हो, इसके लिए प्रबंधन गंभीर है। - डॉ. जेएस नबियाल, सीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें