फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो किमी सड़क कट जाती तो यातायात सुविधा से जुड़ जाते 180 परिवार

Fri, 27 Sep 2024 04:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सरकारी सिस्टम की उपेक्षा के कारण डीडीहाट विकासखंड के दो गांवों के 180 परिवार यातायात सुविधा से वंचित हैं। सरकारी विभागों ने यदि रुचि दिखाई होती तो दो किलोमीटर सड़क की कटिंग होते ही इन परिवारों को यातायात सुविधा मिल जाती।
विज्ञापन

डीडीहाट के चमूबैंड से चौबाटी मोटर मार्ग का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 15 किमी स्वीकृत है। 2016 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चमूबैंड से चौबाटी 15 किमी सड़क की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति लोनिवि डीडीहाट को मिली। लोनिवि ने स्वीकृति के बाद चमूबैंड से काणां तोक तक सात किमी सड़क का निर्माण कर दिया। ग्रामीणों के भूमि विवाद के कारण इससे आगे सड़क का काम रोक दिया गया। इस कारण चिटगालगांव के 100 और सौ गांव के 80 परिवार आज भी सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं।
चिटगालगांव के कुंदन सिंह ने बताया कि चिटगालगांव के ग्रामीणों ने लोनिवि को दो किमी सड़क काटने के लिए अपनी जमीन दी है। इसके लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी फरवरी 2024 में लोनिवि को दे दिया था। इसके बावजूद विभाग ने आज तक सड़क का कार्य शुरू नहीं किया है। लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार दो किमी सड़क के लिए अप्रैल माह में विभाग ने सर्वे का काम कर लिया है। सड़क निर्माण की पत्रावली तैयार की जा रही है। क्षेत्रवासियों की मांग पर डीडीहाट की उपजिलाधिकारी खुशबू पांडे ने लोक निर्माण विभाग को सड़क का निर्माण शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें