फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ परिसर में आठ करोड़ से धरातल पर उतरेगा हॉस्टल और आईटी लैब

Sat, 24 Aug 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में जल्द बॉयज हॉस्टल और आईटी लैब धरातल पर उतरेगी। आठ करोड़ से हॉस्टल और लैब का निर्माण होगा। आईटी लैब बनने से सीमांत के विद्यार्थियों को कंप्यूटर का पूरा ज्ञान स्थानीय स्तर पर मिलेगा और उन्हें मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा मिलने के बाद यहां सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। यहां बॉयज हॉस्टल और आईटी लैब अस्तित्व में आएगी। तीन मंजिला हॉस्टल में दूर-दराज से कैंपस में शिक्षा लेने के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं को किराए में कमरा नहीं लेना होगा। आईटी लैब के जरिए छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर कोर्स में दक्ष बनाया जाएगा। परिसर प्रबंधन को इसके लिए आठ करोड़ रुपये मिले हैं। प्रबंधन के मुताबिक जल्द ही हॉस्टल और लैब का निर्माण होगा। संवाद
निशुल्क इंटरनेट सुविधा का मिलेगा लाभ
पिथौरागढ़। आईटी लैब वाई-फाई सुविधा से लैस होगा। यहां निशुल्क इंटरनेट सुविधा का लाभ लेते हुए परियोजनाओं और असाइनमेंट पर भी कार्य कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त इंटरनेट के माध्यम से अपने विषयों की जानकारी भी निशुल्क उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में बॉयज हॉस्टल और आईटी लैब का निर्माण होगा। काम शुरू हो चुका है। छात्र-छात्राओं को इनका लाभ मिलेगा।
डॉ. हेम पांडे, निदेशक, लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें