पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक में प्रस्तावित महाविद्यालय को मड़मानले में खोले जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मांग को लेकर खर्कदेश ग्रामीण विकास समिति के लोग जिलाधिकारी से मिले।
समिति के पदाधिकारियों ने डीएम रीना जोशी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि मड़मानले क्षेत्र काफी फैला हुआ है। मूनाकोट के साथ ही कनालीछीना विकासखंड के नेपाल सीमा तक बसे गांव भी इससे लगे हैं। लगभग 35 ग्राम पंचायतों वाले इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में आईटीआई और पॉलीटेक्निक खोलने की मांग आज तक पूरी नहीं हुई है। महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। महाविद्यालय के लिए लछैर और मड़मानले में पर्याप्त भूमि है।
ज्ञापन भेजने वालों में कुंडल महर, सुजीत धामी, सतीष सामंत, मनोज पांडेय, संतोष थापा, माया प्रसाद पांडेय, विरेंद्र सिंह, आशीष दिगारी, कमल राम, कमलेश कठायत, सरोज कुमार, चंद्र प्रकाश, देव सिंह, श्याम सिंह आदि क्षेत्रवासी शामिल रहे।
वड्डा में चौथे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
पिथौरागढ़। मूनाकोट के पीपलकोट में महाविद्यालय खोले जाने की मांग काे लेकर वड्डा में क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को राजेंद्र सिंह, राधिका देवी, उमेद सिंह, जगदीश प्रसाद, डंबर सिंह अनशन पर बैठे। योगेश चंद्र के संचालन में मोहन चंद, चंचल सिंह, पुष्कर सिंह, हरीश जोशी, मदन चंद, महाकाली की आवाज संगठन के शंकर खड़ायत, मोहन सिंह, प्रधान राकेश कुमार ने समर्थन में धरना दिया। इस अवसर पर संघर्ष समिति अध्यक्ष दिवाकर जोशी, योगेश चंद, कुंडल सिंह, मुन्ना सिंह, कपिल भंडारी ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि मूनाकोट में महाविद्यालय की स्थापना हर दृष्टि से उचित रहेगी। जब तक मांग पूरी नहीं की जाती है, आंदोलन जारी रहेगा। संवाद