फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देसी घी के चार सैंपल जांच के लिए भेजे

Sat, 28 Sep 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान टीम ने देसी घी के चार नमूने, पास्ता और कोकोनट कुकीज के एक-एक नमूने जांच के लिए लिए।
विज्ञापन

शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने नगर के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। शर्मा ने बताया कि मिलावट का संदेह होने पर देशी घी सहित अन्य खाद्य सामग्री के छह सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में अर्जुन भाटिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें