फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोधियागैर के ग्रामीण बोले-थरकोट झील से दिया जाए पानी

Fri, 27 Sep 2024 04:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मेलडुंगरी गांव के लोधियागैर तोक में जल संकट बना है। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम से थरकोट झील से पानी दिए जाने के लिए जल निगम को निर्देशित करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम विनोद गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में बनी पंपिंग लिफ्ट योजना विफल हो गई है। लोधियागैर वासियों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को अपने साथ ही मवेशियों के लिए भी पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने थरकोट झील से बनी बड़खालेक योजना से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर डीएम ने जल निगम के ईई को फोन से इस मामले में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बोहरा, दिनेश कुमार, विक्रम कुमार, रमेश जोशी, सुंदर लाल, जयंती देवी, बसंती देवी, शांति देवी, धर्मानंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें