फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क बंद होने से सात घंटे तक फंसे रहे आदि कैलाश यात्री

Fri, 27 Sep 2024 04:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला-तवाघाट एनएच में मलबा आने से फंसे आदि कैलाश यात्रियों के वाहन। संवाद
विज्ञापन
धारचूला। बुधवार रात हुई बारिश से धारचूला-तवाघाट एनएच मलबा और चट्टानें खिसकने से तीन से अधिक स्थानों पर बंद हो गया। इसके चलते बृहस्पतिवार को आदि कैलाश यात्री सहित तीनों घाटियों के लोग लगभग सात घंटे तक मार्ग में फंसे रहे। बुधवार रात हुई बारिश से धारचूला से तवाघाट तक टीवी टावर सहित तीन स्थानों पर मलबा आ गया। इसके चलते सुबह से ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। आदि कैलाश को जा रहे यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दारमा, व्यास और चौदास घाटियों के लोग भी मार्ग पर फंसे रहे। लगभग 11:30बजे से मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। इसके बाद आदि कैलाश यात्रियों सहित स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें