गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के खैरोली गोल्थी चौड़ा में सात दिनों से बीएसएनएल के सिग्नल नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
उनके मुताबिक कुछ समय पहले क्षेत्र में नया टावर लगने से सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने बीएसएनएल के नए सिम खरीदे। अन्य निजी कंपनियों के सिम को लोगों ने बीएसएनएल में पोर्ट भी किया। अब सेवाएं बदहाल हैं।
पिछले सात दिनों से सिग्नल नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र रावत ने बताया कि बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों को सूचना दी है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जल्द टावर को ठीक नहीं कियातो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। संवाद