फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाली नहीं होने से थल-तेजम मोटर पुल मलबा और कीचड़ से पटा

Sun, 15 Jun 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। रविवार की सुबह आधा घंटे हुई तेज बारिश से थल-तेजम को जोड़ने वाले मोटर पुल में मलबा और कीचड़ जमा हो गया। पुल में पानी के लिए निकासी नहीं होने से सड़क का पानी जमा हो गया। आवाजाही करने वाले दो पहिया वाहन चालकों के रपटने का खतरा बना रहा। लोगों को बड़ी मुश्किल से अपने वाहनों से आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि अभी बरसात शुरू नहीं हुई हैं। आधे घंटे की बारिश से ही पुल पर मलबा भर गया है। यदि यही हाल रहा तो बरसात के दिनों में मोटर पुल पर मलबा और कीचड़ भर जाएगा। उन्होंने लोनिवि से जल्द पुल में जमा मलबे को हटाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें