फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उप शिक्षा अधिकारी के पांच पद रिक्त

Sun, 15 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में उप शिक्षा अधिकारियों के पांच पद रिक्त हैं। इससे ब्लॉक स्तर पर शिक्षा विभाग के निर्देशों, संचालित स्कूलों में निरीक्षण सहित अन्य विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले के आठ ब्लॉकों में से सिर्फ तीन में उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती है। जिला मुख्यालय का ब्लॉक बिण सहित, मूनाकोट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, मुनस्यारी में उप शिक्षा अधिकारियों के पद रिक्त हैं।
इससे विभागीय सूचनाओं का आदान-प्रदान का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
हर माह निरीक्षण और शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन नहीं होने से स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
अधिकारियों की कमी से शिक्षा व्यवस्था बेहतर करना मुश्किल हो रहा है। ब्लॉकों में खंड शिक्षाधिकारियों के पास उप शिक्षाधिकारी का प्रभार है। ऐसे में शिक्षा विभाग में अधिकारियों की कमी के कारण मौजूदा स्टाफ पर काम का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें