फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एलागाड़-जुम्मा सड़क बंद होने से ग्रामीण परेशान

Thu, 01 Aug 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । मलबा आने से दो माह से बंद एलागाड़-जुम्मा सड़क खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रूप सिंह धामी ने कहा है कि सड़क जगह-जगह मलबा आने से बंद है। इसके चलते गर्भवतियों, बीमार व्यक्तियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन जुम्मा में फंसने से उनके स्वामियों को बैंक किस्त, टैक्स देने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई को सड़क खुलवाने के आदेश दिए जाने का अनुरोध किया है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता किशन सिंह ऐरी ने बताया कि हिलवेज कंपनी के ब्लास्टिंग और कटिंग के कारण सौ मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों से सड़क खोलने का अनुरोध किया है। साथ ही इसकी सूचना एसडीएम को भी दी गई है। बताया कि अन्य जगह बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
गो घाटीबगड़ में नाली निर्माण की मांग
धारचूला। गो घाटीबगड़ के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एनएच- 9 सड़क किनारे बस्ती की ओर पक्की नाली का निर्माण किए जाने की मांग की है। कहा है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान गिरे मलबा आवासीय भवन और रास्ते में आ गया है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पक्की नाली का निर्माण समय पर नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्र सिंह ग्वाल, भूप सिंह, जीवन सिंह, जगदीश सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें