फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 13 दिन से दून हवाई सेवा की बुकिंग साइट बंद, यात्री परेशान

Mon, 10 Feb 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए संचालित हवाई सेवा की बुकिंग साइट 13 दिनों से बंद है इससे यात्री परेशान हैं। वहीं दून जाने वाले यात्री टैक्सी और रोडवेज बसों के सहारे सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले से देहरादून तक आसान सफर के दावे कर नैनीसैनी एयरपोर्ट से नौ सीटर विमान संचालित किया गया है। यह सेवा सीमांत के लोगों के साथ ही पर्यटकों को राहत दे रही थी। रोज 18 यात्री पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच सफर कर रहे थे।
बीते 13 दिनों से हवाई सेवा की बुकिंग साइट बंद होने से यात्री परेशान हैं। टिकट बुक करने वाले अंकुर ने बताया कि लंबे समय से साइट बंद होने से बुकिंग नहीं हो रही है। ऐसे में यात्रियों को हवाई सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है और वे टैक्सी, रोडवेज के सहारे सफर कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


उड़ रहा विमान पर बुकिंग साइट बंद होने से लोग हैरत में
फ्लाईबिग कंपनी का विमान रोज पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच उड़ान भर रहा है लेकिन बुकिंग साइट बंद होने से सभी हैरत में हैं। बुकिंग कैसे और कहां से हो रही है इसका किसी को पता नहीं है। एयरपोर्ट के जिम्मेदार अधिकारी नेशनल गेम्स की वजह से बुकिंग फुल होने पर साइट बंद होने का हवाला देकर औपचारिकता निभा रहे हैं।
नेशनल गेम्स के चलते बुकिंग फुल हो रही थी। ऐसे में कंपनी बुकिंग साइट बंद कर देती है। मामले की जानकारी ली जाएगी। समस्या का जल्द समाधान होगा। - डॉ. दीपक सैनी, सीडीओ/एयरपोर्ट मैनेजर, नैनीसैनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें