फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जीआईसी देवलथल को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग पर प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल जीआईसी को परीक्षा केंद्र न बनाने से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। हर रोज जगह-जगह क्षेत्र के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। अब पथरोली के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर इसे परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र न बनने से उनके बच्चों को दिक्कत होगी। उन्हें परीक्षा देने के लिए अन्य परीक्षा केंद्र की दौड़ लगानी होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को निवर्तमान प्रधान हेमा देवी के नेतृत्व में पथरोली के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दो साल तक सीबीएसई ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा मिलने के बाद लगातार जीआईसी देवलथल को परीक्षा केंद्र बनाया। इस बार इसे परीक्षा केंद्रों की सूची से हटा दिया। मानक पूरा करने के बाद भी इसे परीक्षा केंद्र न बनाना गलता है। कहा ऐसे में क्षेत्र के बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा देने अन्य केंद्र की दौड़ लगानी होगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सीबीएसई को परेशानी को देखते हुए जीआईसी देवलथल को फिर से परीक्षा केंद्र घोषित करना होगा। चेतावनी दी कि कहा ऐसा नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा देवी, गोदावरी देवी, बसंती देवी, हेमा देवी, दिनेश चंद्र, नरेश चंद्र, जगदीश चंद्र, पंकज चंद्र, उमा बड़ आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें