फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 75 करोड़ की पेयजल योजना फाइलों में सिमटी

Fri, 25 Oct 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के 22 गांवों के 30 हजार लोगों की प्यास बुझाने के लिए बनने वाली 75 करोड़ की पंपिंग योजना फाइलाें में सिमटी है। चार महीने पहले योजना की डीपीआर तैयार कर ली गई लेकिन इसे अब तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है। ऐसे में क्षेत्र के लोग पानी की समस्या का सामना करते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

गंगोलीहाट विकासखंड के लाली, खतेड़ा, भाटगांव, हनेरा, चौड़ियार, चुड़ियागैर, नोदुंगा, नड़कदो, हाट, पठक्यूड़ा, रावलगांव, कुंजनपुर, खेतिगाड़ा, पुनोली, चुतरापानी सहित 22 गांवों के 30 हजार लोगों को जल संकट से मुक्ति दिलाने के दावे कर रामगंगा नदी से 75 करोड़ की पंपिंग योजना को स्वीकृति दी गई। चार महीने पहले जापान की जायका कंपनी ने इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजी। लंबा समय बीतने के बाद भी इसे वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है और यह योजना सिर्फ फाइलों में सिमटकर रह गई है। क्षेत्र में बनी पेयजल योजनाओं से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। ऐसे में लोग प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मजबूर हैं और हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना चलाकर इसकी सफलता के दावे हो रहे हैं। संवाद
तकनीकी समिति से हरी झंडी मिलने का है इंतजार
गंगोलीहाट। राज्य आंदोलनकारी कल्याण सिंह धानिक, सुरेंद्र बिष्ट, भूपेश पंत, संजय बोरा का कहना है की रामगंगा से पंपिंग योजना बनने के बाद लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद थी। बताया कि तकनीकी समिति की हरी झंडी न मिलने से इसके निर्माण में देरी हो रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द योजना को धरातल पर उतारने की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

पंपिंग योजना स्वीकृत है। जल्द ही तकनीकी टीम से इसे हरी झंडी मिलेगी। वित्तीय स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके बाद योजना का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रवि सिंह, जेई, जल निगम, गंगोलीहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें