फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शीतकाल शुरू होते ही चीन सीमा की टोह लेने लगे वायु सेना के विमान

Fri, 25 Oct 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। शीतकाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। चीन सीमा की निगहबानी के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ान भरने लगे हैं।
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना सहित अर्द्ध सैनिक बलों के जवान वर्ष भर मुस्तैद रहते हैं। अक्तूबर मध्य के बाद से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो जाता है। कई फुट बर्फ जमा होने से सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के लिए भारत-तिब्बत की अंतिम सीमा तक पहुंच पाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। ऐसे में वायु सेना लड़ाकू विमानों से सीमाओं की सुरक्षा का कार्य करती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने लगा है। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसी चौकस हो गई हैं। मुनस्यारी के मिलम दुंग और धारचूला के लीपूपास सीमा पर हिमपात के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने आसमान से भी सीमाओं की टोह लेनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी एक विमान ने सीमा के निकट तक उड़ान भरी। इस सप्ताह दो बार आसमान में जेट फाइटर देखा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें