फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुल निर्माण की मांग पर क्वारबन के ग्रामीणों ने दिया धरना

Thu, 17 Oct 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। क्वारबन सड़क पर पुल निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुल न बनने से उनके लिए सड़क के कोई मायने नहीं हैं और पैदल चलना उनकी मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्वारबन के ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह, रमेश राम, कुंवर सिंह, महेंद्र राम, भगवान सिंह, मनु देवी, शांति देवी, कल्याण सिंह सहित तीन गांवों के लोग धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर पुल प्रस्तावित है। स्वीकृति के बाद भी पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उनके गांव तक वाहन नहीं पहुंच पा रहे और वे पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। गधेरे को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि पुल निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें