फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सात साल बाद भी बंद सड़क नहीं खुली

Mon, 30 Sep 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी क्षेत्र की देकुना-बसंतनगर सड़क लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई। दो साल तक इस पर वाहनों का संचालन हुआ। वर्ष 2017 में मलबा गिरने और भूस्खलन होने से यह सड़क बंद हो गई जो अभी तक नहीं खुल सकी है। लंबे समय से सड़क खुलने का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने सड़क पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में देकुना-बसंतनगर सड़क का निर्माण किया गया। दो साल तक वाहनों का संचालन होने से ग्रामीणों को लाभ मिला। 2017 में मलबा गिरने और भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई। इसे खोलने के प्रयास नहीं हुए। तब से इस सड़क पर आवाजाही ठप है और ग्रामीण पैदल सफर कर रहे हैं। वर्षों से ग्रामीण सड़क खोलने की गुहार लगाते-लगाते थक गए हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से बीमारों, गर्भवतियों को पैदल चलकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। छात्र-छात्राएं बदहाल रास्तों पर जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। कई बार सड़क खोलने की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि जल्द सड़क नहीं खुली तो वे डीएम कार्यालय पहुंचकर धरना शुरू करेंगे।
देकुना से बसंतनगर तक ढाई किमी सड़क खुली है। डेढ़ किमी सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर सड़क का सुधारीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा पिपलिया, अवर अभियंता, लोनिवि, डीडीहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें