फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नगर के लिए बनाई पेयजल योजनाओं की जांच करो

Mon, 25 Sep 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के लिए बनाई गई पेयजल योजनाओं की जांच की मांग को लेकर जन मंच सोर के सदस्यों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि मुख्यालय और उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आंवलाघाट स्थित रामगंगा से करोड़ों रुपये से पेयजल योजना बनाई गई। योजना से 12 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जानी थी लेकिन इससे चार से छह एमएलडी पानी ही उपलब्ध हो रहा है। कहा है कि घाट योजना के अधिकांश पाइप लाइनों से पंप बदलने के बाद भी दो एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो रही है।
जल जीवन मिशन योजना में पेयजल से वंचित शहर, गांव, कस्बों के लिए अलग से योजना बनाई जानी थी। अब इन्हीं योजनाओं से उन्हें भी जोड़ दिया गया है। इससे जिला मुख्यालय में आधी आबादी को तीन-चार दिन के अंतराल के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। मंच के संयोजक भगवान बिष्ट और सुबोध बिष्ट ने पेयजल योजनाओं, जल जीवन मिशन की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बेस अस्पताल भवन बनकर तैयार है लेकिन संसाधनों के अभाव में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें