फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्थापना दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान

Sun, 24 Sep 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी/गणाई गंगोली//पिथौरागढ़/टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय मुवानी में एनएसएस के स्थापना दिवस पर शिविर का आयोजन कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई की और मुवानी ग्राम पंचायत में स्थित जलस्रोत की सफाई कर झाड़ियों का कटान किया। स्वयंसेवकों ने ई रक्त कोष में पंजीकरण भी कराया।
विज्ञापन

वहां प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत, कार्यक्रम अधिकारी राजकमल किशोर, डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. नीमा जोशी, हेमा पांडे, अलका जोशी, धर्मेंद्र सिंह, अंशुल कुमार, संदीप आदि थे। इधर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गणाई गंगोली की छात्राओं ने प्रधानाचार्या सरस्वती बोरा के निर्देशन में स्वच्छता अभियान के तहत बाजार में रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में रविवार को वेब भवन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वयंसेवकों के बीच प्रतियोगिताएं कराई गई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट, एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर सरोज वर्मा, प्रो. सतीश चंद्र जोशी, तिलकराज पाठक आदि थे।
विज्ञापन

इधर टनकपुर में राजकीय महाविद्यालय और ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में एनएसएस के स्थापना दिवस पर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। स्वयंसेवियों ने रैली निकाल कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया। वहां डॉ. किरण, डॉ. पंकज उप्रेती, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा मक्कड़ धर्मेंद्र गिरी, पवन रावत, जितेंद्र आदि थे। संवाद
राजकीय इंटर कॉलेज में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में सफाई की। वहां शिक्षक करम सिंह खाती, अंबा दत्त पंत, शिक्षिका निर्मला मौर्य के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान एनएसएस परामर्श समिति का गठन कर प्रधानाचार्य रूप सिंह राजपूत को पदेन अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा करम सिंह खाती, अंबा दत्त पंत को सेवित क्षेत्र का प्रतिनिधि और भुवन शंकर पांडेय को सचिव चुना गया। प्रेम सागर, जोहार सिंह महरा, अंकित वर्मा, नरेंद्र बिष्ट आदि सदस्य बनाए गए हैं।

जीवन में अपनाएं सेवा और समरसता के भाव

बेड़ीनाग/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने एनएसएस के उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बताए। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए कुमाऊंनी, गढ़वाली और राष्ट्र की संस्कृति के संवर्द्धन, संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने जीवन में सदैव सेवा और समरसता का भाव अपनाने की बात कही। वहां डॉ. लीलाधर मिश्र, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि यादव, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. वंदिता कांडपाल, डॉ. कंचन भंडारी, डॉ. पंकज यादव, मानकी, विवेक कुमार, नरेश चंद आदि थे। मुनस्यारी में डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया। स्वयं सेवियों ने कालेज परिसर, सड़क एवं अन्य मार्गों पर बिखरे हुए कचरे को साफ किया। वहां कार्यक्रम अधिकारी चंद्रप्रकाश आर्य, डॉ. रिफाकत अली, डॉ. राजेंद्र सिंह राणा, गंगोत्री रायपा, डॉ. पीके निश्छल, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

चंपावत/लोहाघाट। एनएसएस के स्थापना दिवस पर श्रमदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। चंपावत राजकीय डिग्री कॉलेज में सफाई अभियान और पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. चंद्र राम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ. भूपेंद्र औलख, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विवेक, डॉ. पीडी पंत, डॉ. निरूपमा, डॉ गंगोत्री, पंकज गिरी, दीपक, कृष्णा, निर्मल आदि थे। लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्निक में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्वयंसेवियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। वहां प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ, कार्यक्रम अधिकारी वसीम अहमद, अनिल रौतेला, अंजलि अग्रवाल, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, किरन चंद्रा, ज्योति बोहरा, गीतिका पुनेड़ा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें