पिथौरागढ़। विश्व पर्यटन सप्ताह पर स्टेडियम में लोगों ने हॉट एयर बैलूनिंग की। पर्यटन विभाग की ओर से सोर एडवेंचर क्लब और स्काई एडवेंचर स्पोर्ट्स ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉट एयर बैलूनिंग कराई। सीडीओ वरुण चौधरी ने परिवार के साथ हॉट एयर बैलूनिंग की। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि सोमवार 25 सितंबर को माउंटेन बाइकिंग कराई जाएगी। संवाद