फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल खाली, जिला अस्पताल में उमड़ रहे रोगी

Fri, 14 Jun 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथोरागढ़। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में हर रोज रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। करोड़ों की लागत से बने बेस अस्पताल में सुनसानी है। जिला अस्पताल में हर रोज 800 से अधिक रोगी पहुंच रहे हैं तो बेस अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 रोगी ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल के संचालन के लिए सरकार ने पदों की स्वीकृति दे दी है। इसके बाद भी अभी बेस में स्वीकृत पदों के सापेक्ष तैनाती नहीं हो पाई है। बेस में दो ही विशेषज्ञ चिकित्सक एनएसथिसिया और फिजिशियन और 14 जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक कार्यरत हैं। बेस अस्पताल में अभी तक अल्ट्रासाउंड मशीन भी नहीं लग पाई है। लोगों को बेस अस्पताल के निर्माण के बाद सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। यहां पर सिर्फ डायलिसिस और सीटी स्कैन की ही सुविधा मिल पा रही है। लोगों ने सरकार से चिकित्सकों की नियुक्ति करने और चिकित्सकों के लिए बनाए जा रहे आवास का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
रोगियों को करना पड़ रहा है इंतजार
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में हर रोज रोगियों की भीड़ उमड़ी रही है। भीड़ के कारण रोगियों को उपचार कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ इतनी है कि रोगियों और तीमारदारों को बैठने के लिए जगह भी नहीं मिल पा रही है। लोगों ने जिला अस्पताल पर रोगियों का भार कम करने के लिए बेस में चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

बेस अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 ओपीडी हो रही है। वर्तमान में यहां 14 जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक और दो विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यरत हैं। अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए अल्मोड़ा में साक्षात्कार होने हैं। -डॉ. अजय आर्या, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोगियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोगियों को अस्पताल में मौजूद हर सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।
डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें