फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मतदाता सूची में नाम नहीं होने से लोग निराश

Tue, 14 Jan 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। निकाय चुनाव में मतदान कर शहर की नई सरकार चुनने के लिए हर कोई उत्साहित है लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो मतदाता सूची में नाम गायब होने से निराश हैं। लोगों ने इसके लिए बीएलओ को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के जाखनी में पिछले दो-तीन दशक से निवास कर रहे भवन स्वामी का नाम ही मतदाता सूची से गायब है। पुष्कर दत्त जोशी ने बताया कि उनका और परिवार के सदस्यों का नाम वोटर सूची में नहीं है। जगदीश कुमार ने बताया कि बजेटी में कई मतदाताओं के नाम वोटर सूची से गायब हैं।
उधर धारचूला में भी कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। धारचूला के शिव मंदिर वार्ड निवासी हरीश सिंह कुटियाल ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपे पत्र में कहा है कि वार्ड पांच के कई मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं जबकि इससे पूर्व उन्होंने हर चुनाव में मतदान किया था। मतदाता सूची में नाम नहीं होने से लोग निराश हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें