फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घसाड़ महोत्सव में कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों पर झूमे लोग

Fri, 13 Nov 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। घसाड़ महोत्सव के प्रथम दिन सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने अपने गीतों से सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। देर रात तक गायक मलय, महेंद्र कुमार मन्नू, सुंदर बाफिला, अखिलेश कोहली, दीपक कुमार ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और हिंदी गीतों से समा बांधा। प्राची गिरि ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने देर रात तक जमे रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने चुफाल ने कहा कि मेले-महोत्सव हमारी समृद्ध लोक कला और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार जोशी, सचिव राधेश्याम उप्रेती, गिरीश उप्रेती, हरीश उप्रेती, कुंदन बोरा, प्रवीन बोरा, विपिन जोशी, रवि उप्रेती आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रमों का संचालन नानू बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें