फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की शिकायत लेकर 75 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे लोग

विज्ञापन
अवैध खनन रोकने को लेकर एसपी आफिस के बाहर प्रदर्शन करते नाचनी के ग्रामीण। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाचनी के रामगंगा में नदी चैनलाइज के निकले खनन सामग्री के भंडारण के रवन्ने की आड़ में अवैध खनन के मामले में नाचनी क्षेत्र के लोगों ने 75 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की जांच करने की मांग की है। कलक्ट्रेट परिसर में अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कलक्ट्रेट में मौजूद धारचूला के विधायक हरीश धामी ने भी जिलाधिकारी को नाचनी क्षेत्र में चल रहे खनन के खेल की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने खान अधिकारी को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नाचनी से जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में अवैध खनन के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर भंडारण की आड़ में अवैध खनन करने की जानकारी दी। दोनों अधिकारियों को दिए ज्ञापन में कहा है कि खनन विभाग ने पिथौरागढ़ निवासी एक महिला को 500 टन खनन सामग्री के रवन्ने आवंटित किए हैं, जबकि स्थल पर मात्र 10 गाड़ी (70) टन रेता मौजूद है।
भंडारण और रवन्ने की आड़ में अन्यत्र से खनन सामग्री एकत्र की जा रही है। मना करने पर खननकर्ता ग्रामीणों को डरा रहे हैं। भंडारण को तौलने के लिए स्थल पर कांटा भी नहीं है। अवैध खनन से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इन लोगों ने नाचनी के भैंसखाल में डंप रेता, बजरी की दोबारा जांच कराने की मांग की। भंडारण का वीडियो भी डीएम को दिखाया। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंड ने कहा कि खान अधिकारी को मौके पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जीवन सिंह, मनोज जोशी, अनिल सिंह, कैलाश चंद, राकेश मेहरा, पूरन सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

रोक के बावजूद हो रहा खनन का खेल
नाचनी क्षेत्र में किस कदर अवैध खनन का खेल चल रहा है, इसका अंदाजा सोमवार को डीडीहाट प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से लगाया जा सकता है। डीडीहाट के एसडीएम केएन गोस्वामी ने अवैध खनन के 4 वाहनों को सीज किया है। पिछले सप्ताह पिथौरागढ़ के एसडीएम तुषार सैनी ने 20 गाड़ी अवैध रेता मिट्टी में मिला दिया था। खनन पर 15 जून से सितंबर तक रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें