फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की गहन जॉच करने की मांग को दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पद्रर्शन करते दवा पदधिकारी संगठन के लोग। संवाद न्यूज एज? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बाहरी राज्यों से सीमांत जिले आ रहे लोगों की जांच करने की मांग को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। डीएम को पत्र देकर सभी प्रवासियों के सैंपल जांच को भेजने और सख्ती से क्वारंटीन कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को दवा प्रतिनिधि अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में सीमांत जनपद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की जांच नहीं कर रहा है, जिससे सीमांत जनपद में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा गंभीर बना हुआ है।
इस दौरान उन्होंने डीएम को पत्र देकर बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की एंचोली जांच केंद्र में उनके सैंपल जांच के लिए भेजने और सख्ती से संस्थागत क्वारंटाइन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील धामी, ललित भट्ट, भगवान सिंह, संजीव कुमार, महेश चंद्र भट्ट, खीम सिंह भंडारी, सुनील अवस्थी, अमित शाह, निर्मल पांडे, जीवन पंत, हरीश मेहरा, भूरा लाल, केके पाल, सीपी ओझा, केबी पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें