फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में लोगों ने उत्साह के साथ मनाया नये साल का जश्न

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में साल के पहले दिन बाजार ओमिक्रान के खतरे से बेखबर लोग बिना मास्क के घूमते हुए। संवाद ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में नए साल को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। लोगों ने साल के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ की। इसके अलावा चंडाक और अन्य क्षेत्रों में लोग परिवार सहित नये साल की शुरुआत करने पहुंचे। मुनस्यारी और चौकड़ी में भी बड़ी संख्या में पर्यटक नये साल का जश्न मनाने पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को लोगों ने नए वर्ष के पहले दिन घंटेश्वर मंदिर, उल्का देवी मंदिर, ध्वज मंदिर, थलकेदार मंदिर सहित कई स्थानों में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा लोग परिवार सहित चंडाक घूमने पहुंचे। पुलिस ने भी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त की। इधर, मुनस्यारी में एक हजार से अधिक पर्यटक नया वर्ष मनाने पहुंचे हैं। पिथौरागढ़ लंदन फोर्ट में भी बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। पर्यटकों ने नंदा देवी मंदिर, खलियाटॉप, बिर्थी फॉल, बेड़ीनाग चौकड़ी सहित कई अन्य स्थानों पर नये वर्ष का जश्न मनाया।
पौधरोपण कर की नव वर्ष की शुरूआत
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास भनिगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत मोस्ट्यामानू मंदिर के प्रमुख पुजारी गिरीश चंद फुलारा के नेतृत्व में पौधारोपण कर नए साल की शुरुआत की गई। मंदिर के प्रमुख पुजारी गिरीश चंद फुलारा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनकी मुहिम जारी रहेगी उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने सभी केंद्रों में पौधा लगाकर नव वर्ष की शुरुआत की। कार्यक्रम में हर्षित गुरुरानी हर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें