फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और आई फ्लू से लोग परेशान

Tue, 16 Jun 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। लगातार बदल रहे मौसम के बीच लोग वायरल बुखार, जुकाम, खांसी, आईफ्लू, आँखों में जलन और पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ तीमारदारों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

कभी तापमान में गिरावट आ रही है तो कभी तापमान बढ़ रहा है। बीते दो जून को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था। वहीं मंगलवार को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहा। चिकित्सकों के मुताबिक, ठंड-गर्म से लोग वायरल बुखार, जुकाम, खांसी, आईफ्लू, आंखों में जलन, पेट की समस्याएं से ग्रसित हो रहे हैं।
रोजाना 60 से अधिक ऐसे मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी लगभग एक हजार तक पहुंच रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 155 मरीज भर्ती रहे। इधर, चंपावत में जिला अस्पताल में सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में कुल 130 अल्ट्रासाउंड जांचें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें