फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के बैंकों में लोग नहीं कर रहे हैं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सहकारी बैंक में लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के बैंकों में लेनदेन के लिए आए लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग बैंकों के बाहर और अंदर बिना मास्क के लाइनों में खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार होने के कारण एसबीआई सिमलगैर, सहकारी बैंक सहित कई अन्य बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग लेन देने के इंतजार में बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किए बगैर लाइन में खड़े रहे। बैंक के अंदर लेनदेन को जा रहे लोगों ने भी सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई। इधर, नगर के एटीएम में भी लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ चालान तक ही सीमित रह गई है। नगर में तैनात पुलिस कर्मी भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करा पा रहे हैं। इधर नगर में तैनात एसपीओ भी नगर में कहीं नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें