फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत में जरूरतमंदों की मदद को मिल रही खाद्यान्न सामग्री

विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज वर्कशॉप के पास भोजन बनाने लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
सीमांत जिले में जरूरतमंदों की मदद जारी है। कहीं राशन बांटा जा रहा है तो कहीं दोनों समय का भोजन बनाकर खिलाया जा रहा है। भाजपा जिला महामंत्री वसंत जोशी के नेतृत्व में जाजरदेवल में 98 जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा गया। इसमें गिरीश जोशी, वसंत पुनेठा, राजेंद्र जोशी, हिमांशु जोशी, भुवन जोशी, सिद्धार्थ जोशी शामिल रहे। रोडवेज वर्कशाप में रोज 150 जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें विरेंद्र बोहरा, राजेश शर्मा, राम सिंह बिष्ट, मनोज सामंत, कुंदन राना, होशियार बोहरा, हयात सिंह सामंत, चंचला बल्लभ पांडेय, भूपेंद्र सिंह ज्याला, करन सामंत, हरीश नाथ, जीवन कन्याल, गगन सामंत, योगेश तिवारी सहयोग कर रहे हैं। बजरंग दल के सोनम पांडेय, पवन नाथ बेजुबान जानवरों के लिए चारा उपलब्ध करा रहे हैं। कनालीछीना में ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल और भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने गरीबों को राशन बांटा। डीडीहाट में यूथ सोसायटी के रोटी बैंक के जरिये मजदूरों को 220 पैकेट सुबह और 350 पैकेट रात को बांटे जा रहे हैं।
आरसीसी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से 400 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि मंगलवार को सीराकोट मंदिर को सैनिटाइज किया गया। छनपट्टा तोक में प्रकाश सिंह, चंचल सिंह, कवींद्र साही सैनिटाइज करने में जुटे हैं। पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने बताया कि बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैनिटाइज किया गया। अस्कोट के खोलिया गांव में पटवारी हिमांशु नेगी ने चार नेपाली परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी। गंगोलीहाट में नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र सुनील कुमार ने घरों में सैनिटाइज किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भीमराज भंडारी ने गरीब लोगों को राशन वितरित किया।
विज्ञापन

धारचूला में जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के लिए रं कल्याण संस्था, दारमा और व्यास घाटी के ग्राम प्रधान आगे आए हैं। उन्होंने 30 हजार रुपये जमा कर मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा। रं कल्याण संस्था के संरक्षक गजेंद्र बुदियाल, अध्यक्ष दयान सिंह रायपा, सचिव सोनू ह्यांकी, कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह गुंज्याल ने 30 हजार रुपये का राशन धारचूला भेजा। जिसे व्यास घाटी के 7 ग्राम प्रधान सुरेश गुंज्याल, विजय गर्ब्याल, धर्मेंद्र कुटियाल, अंजू रोकली और अन्य प्रधान ने 80 परिवार और मजदूरों को पांच क्विंटल चावल,पांच क्विंटल आटा और एक क्विंटल दाल तेल,मसाले, सहित अन्य खाद्य सामग्री को बांटा। दारमा घाटी के प्रधानों ने अपने अपने गांव में मास्क बांटे। गर्ब्यांग के प्रधान विजय गर्ब्याल ने अपने गांव के 100 लोगों को मास्क बाटे। रं म्यूजियम की पहाड़ी जायका टीम लीडर उर्मिला गुंज्याल और महिला सदस्यों ने व्यापारी डब्बू पायर, शिक्षिका हिरन्दा कुटियाल, और कुंवर सिंह कुटियाल और अन्य लोगो से सहयोग लेकर 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा।

गंगोलीहाट में राशन बांटते प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें