फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरे जवान की छाती में घुसा सरिया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के सेरासुरईधार ग्राम पंचायत में छुट्टी पर घर आए 27 वर्षीय सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन छत से गिरने के बाद सीने में सरिया घुसने से मौत होने बात कह रहे हैं। पुलिस को मौके से बंदूक भी मिली है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह दसौनी पुत्र मंगल सिंह दसौनी कुमाऊं रेजिमेंट में कोलकाता में कार्यरत था। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया था। परिजनों के मुताबिक राजेंद्र छत से गिर गया था। इस दौरान उसकी छाती में सरिया घुस गया। परिजन उसे मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
राजेंद्र के माता-पिता, पत्नी और दो माह की बेटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष मुनस्यारी महेश जोशी एवं पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष के मुताबिक घटनास्थल पर कारतूस वाली एक बंदूक बरामद हुई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आए सूबेदार की पहाड़ी से गई जान
पिथौरागढ़। अवकाश पर घर आए पिथौरागढ़ के खतीगांव निवासी सूबेदार की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। रामेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
45 वर्षीय रमेश सिंह चड्ढा 17 महर रेजीमेंट में तैनात थे। इन दिनों वो छुट्टी पर आए थे। मंगलवार सुबह घर के समीप ही वह पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सेना अस्पताल लाए जहां उनकी मौत हो गई। सूबेदार रमेश सिंह के शव को सेना के वाहन से रामेश्वर घाट ले जाया गया। वहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिथौरागढ़ से गई सेना की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। मृतक सूबेदार के दो बेटे और एक बेटी है।
बजरी खोद रही महिला मलबे में दबी, दम तोड़ा
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में गुफा से बजरी खोदते समय इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। गंगोलीहाट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भूलीगांव निवासी कैलाश सिंह की पत्नी अनीता देवी एक गुफा में घुसकर बजरी खोद रही थी। इसी दौरान मलबा उसके ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी तारा सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर शव को गुफा से बाहर निकाला। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें