पिथौरागढ़। देवलथल जीआईसी को परीक्षा केंद्र न बनाने पर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। अलगड़ा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि परीक्षा केंद्र न बनने पर वे सड़कों पर उतरेंगे।
बुधवार को अलगड़ा के ग्रामीणों ने कहा कि जीआईसी देवलथल को लगातार दो सालों तक सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र बनाया इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिल रही थी। इस बार इसे परीक्षा केंद्रों की सूची से हटा दिया गया है जो गलत है। मानक पूरा करने के बाद इसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
कहा ऐसे में क्षेत्र के बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए अन्य केंद्रों की दौड़ लगानी होगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा यदि इसे फिर से परीक्षा केंद्र घोषित नहीं किया तो क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन में विक्रम चौहान, ललित मोहन, होशियार सिंह, डिगर राम, प्रकाश राम, दीवान सिंह आदि शामिल रहे।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला