फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान के खिलाफ अभियान चलाएंगे पेंशनर्स

Sun, 05 Apr 2015 05:14 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन धूम्रपान के खिलाफ युवाओं को जागरूक करेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष रिटायर्ड प्रधानाचार्य हयात सिंह तड़ागी और महामंत्री बची सिंह रावत ने कहा कि तंबाकू, बीड़ी सिगरेट के खिलाफ नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन ने सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी को 85 प्रतिशत से कम कर 60 प्रतिशत हिस्से में छापने पर नाराजगी जताया। कहा कि सरकार राजस्व के फेर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। इस वित्त वर्ष से पाटी में शराब की नई दुकान खोले जाने को गलत बताया गया। पेंशनर्स ने रोडवेज बस सेवा को मुख्य मार्गों के अलावा तामली, पंचेश्वर, पाटी जैसे पिछड़े इलाकों में भी संचालित करने की मांग की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों को तब उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सेवा देने का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें