फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा पेंशनर संघ

Thu, 15 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
पेंशनरों की बैठक में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गवर्मेंट पेंशनर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बेड़ीनाग तहसील इकाई की बैठक में पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि संगठन पेंशनरों की समस्याओं के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेगा।
विज्ञापन


संघ के उपाध्यक्ष नंदन बाफिला की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के मौके पर 2 अक्तूबर को बेड़ीनाग नगर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने का फैसला लिया गया। अभियान में जन सामान्य को जोड़ने और नशाखोरी के खिलाफ भी माहौल तैयार करने की बात कही गई। इसके अलावा पुराने और नए पेंशनरों की पेंशन का अंतर कम करने, पेंशनरों को 80 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष में लाभ देने, लोनिवि के कुछ कर्मचारियों को डेढ़ साल तक पेंशन का भुगतान न होने, पेंशनरों को चिकित्सा भत्ता सुविधा देने की मांग के प्रस्ताव पारित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संघ के महासचिव रवींद्र मेहता ने कहा कि पारित प्रस्तावों की प्रतियां प्रदेश सरकार को भेजी जाएंगी। बैठक में एलएस डीनिया, तारादत्त पंत, देवसिंह बाफिला, खड़क सिंह साह, नंदलाल, मोहन राम, जगत सिंह कार्की आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें