फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला अस्पताल में तैनात होंगे बाल रोग विशेषज्ञ, सुधरेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार महिला अस्पताल को एक साल बाद बाल रोग विशेषज्ञ मिलेगा। बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से नवजातों और अन्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। दिसंबर महीने से नए बाल रोग विशेषज्ञ महिला अस्पताल में सेवा शुरू करेंगे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद पिछले एक साल से रिक्त है। महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ दिसंबर 2025 से एक साल के लिए स्टडी लीव पर हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ पर ही महिला अस्पताल में नवजातों और भर्ती बच्चों की जांच और इलाज के साथ ही दोनों अस्पतालों में ओपीडी की जिम्मेदारी है। दोनों अस्पतालों में विशेषज्ञ को रोजाना 30 से अधिक भर्ती जबकि ओपीडी में 80 से अधिक बच्चों की जांच और इलाज करना पड़ रहा है। जल्द ही इस गंभीर समस्या से छुटकारा मिलेगा। महिला अस्पताल में आगामी दिसंबर माह से स्टडी लीव पर गए पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। ऐसे में महिला अस्पताल में नवजातों और बच्चों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

चार अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ का पद खाली
- जिले के गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी सीएचसी और धारचूला उप जिला अस्पताल में एक-एक बाल रोग विशेषज्ञ का पद स्वीकृत है। हैरानी है कि आज तक किसी भी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। इन क्षेत्रों के अभिभावकों को अपने बीमार बच्चों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाना मजबूरी है। महिला अस्पताल में भी बाल रोग विशेषज्ञ न होने से जिला अस्पताल में दबाव बढ़ गया है। भीड़ अधिक होने से अभिभावकों को बच्चों के इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अब महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से जिला अस्पताल में भी दबाव कम होगा।
विज्ञापन

-
महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ स्टडी लीव से दिसंबर माह तक लौटेंगे। इसके बाद वह अस्पताल में सेवा शुरू करेंगे। इससे दोनों अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

डॉ.डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें