फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश में शिव-पार्वती मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ हुए बंद

Fri, 06 Nov 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के ज्योलिंगकांग में 14500 फुट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में शिव-पार्वती मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ बंद हो गए हैं। कपाट बंद करने से पूर्व पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पुजारी वीरेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि नवंबर महीने में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति और ग्रामीणों की आपसी सहमति से हर वर्ष की तरह इस बार बीते बुधवार को रं रीति रिवाज के साथ पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल बताया कि मंदिर के कपाट बंद होने के बाद कुछ परिवारों ने निचली घाटी की तरफ लौटना शुरू कर दिया है। इस मौके पर पाल सिंह, गिरीश सिंह, दीवान, पदम, रतन, जीतपाल, भूपाल, वासुदेव, प्रेम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें