फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में हुई बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Tue, 11 Mar 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में लंबे समय बाद बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। इससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ ओगी ने अस्पताल में ज्वाइनिंग ले ली है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता बच्चों को बेहतर इलाज देना होगा। बीमार बच्चों और उनके अभिभावकों को सही परामर्श देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे। मंगलवार को उन्होंने 25 से अधिक बच्चों का इलाज किया।
अभिभावक मंजू ने कहा कि उनके बच्चे के लिए अब इलाज आसान हो गया है। पहले उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक या फिर पिथौरागढ़ अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन अब चंपावत में ही बच्चों का इलाज हो सकेगा। पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद बच्चों को इलाज में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा था। पिछले साल चंपावत अस्पताल में रोस्टरवार बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती 16 दिसंबर से 13 फरवरी तक के लिए की गई थी। इससे पूर्व एसीएमओ डॉ. सीएस भट्ट बच्चों का इलाज अस्थायी रूप से सेवाएं दे रहे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें