फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग राज्य में लाना चाहते हैं हिजाब की संस्कृति : पासी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रेस वार्ता करते भाजपा के पूर्व सांसद और प्रदेश प्रवक्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा के पूर्व सांसद बलराज पासी ने राज्य में मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलने की बात को देवभूमि की संस्कृति बदलने का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका विरोध करती है। देवभूमि में चार धाम के बाद पांचवें धाम सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा ईरान, मिश्र, सीरिया, यूरोप में हिजाब पर प्रतिबंध है, जबकि कुछ लोग राज्य में हिजाब की संस्कृति लाना चाहते हैं। उन्होंने कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद में प्रियंका गांधी के समर्थन देने को शर्मनाक बताया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बलराज पासी और प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बृहस्पतिवार को नगर के होटल में प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा को हिजाब से कोई आपत्ति नहीं है, सबके अपने पहनावे हैं लेकिन जब हिजाब वाले लोग नैनीताल आते हैं तो वे हिजाब को एक तरफ रख पर्यटन का मजा लेते हैं। शादी, विवाहों में हिजाब नहीं दिखाई देता लेकिन विश्वविद्यालय, स्कूलों में हिजाब पहनकर जाना एक बड़ा षड्यंत्र है। इसके पीछे विदेशी ताकतें हैं। राज्य में भी ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद कड़े नियम बनाए जाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, राकेश देवलाल, राजेंद्र जोशी, प्रकाश जोशी आदि शामिल रहे।
पिथौरागढ़ के विकास का हिसाब दे कांग्रेस : जोशी
पिथौरागढ़। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा भाजपा पांच वर्षों के विकास को लेकर चुनावी मैदान में जनता के बीच है। उत्तराखंड तय कर चुका है कि फिर से प्रधानमंत्री मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बनानी है। जोशी ने कहा कि कांग्रेस पिथौरागढ़ विधानसभा में विकास की बात कर रही है। उन्होंने कांग्रेस से उनके कार्यकाल में किए कार्यों का हिसाब देने की बात कही। सुरेश ने कहा कि भाजपा भी अपने कार्यों का हिसाब देगी। इससे पता चल जाएगा कि आखिर किसने, कितना काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें