फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Sun, 22 May 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पटवारी भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय के सात परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। परीक्षा से कुल 250 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। प्रशासन ने परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए एसडीएम सदर अनुराग आर्य को नोडल अधिकारी बनाया गया था, जबकि परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कनालीछीना के प्रधानाचार्य सुमित कुमार को दी गई थी। एसडीएम ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 3432 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था, लेकिन 3182 ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उसके बाद उनकी तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें