फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में जल्द संचालित होगा पासपोर्ट कार्यालय

Wed, 22 Apr 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब जिले के लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए अल्मोड़ा और देहरादून के चक्कर नहीं काटने होंगे। कलक्ट्रेट परिसर में जल्द पासपोर्ट कार्यालय का संचालन शुरू होगा। कार्यालय का भवन बन कर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग पुरानी है। कार्यालय न होने से जिले के लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए अल्मोड़ा या देहरादून के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। करीब छह महीने पूर्व देहरादून पासपोर्ट कार्यालय से आई टीम ने नगर निगम कार्यालय में शिविर लगा कर स्थानीय स्तर पर लोगों के पासपोर्ट बनाए। तब लोगों ने अधिकारियों से जिले में स्थायी कार्यालय खोलने की मांग की थी।
अधिकारियों ने तब जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए जगह की दिक्कत बताई थी। इस पर प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। आखिरकार भवन बन कर तैयार हो चुका है। डीएम आशीष भटगाईं ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित नए पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवाओं के लिए अलग एवं आधुनिक कार्यालय तैयार कर लिया गया है। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा। उन्होंने तय समय पर कार्यालय में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें